भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस 2021

15 अगस्त 2021 को भारत का 75 वां स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया और लगातार आठवीं बार देश को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस 2021 के विशेष अतिथि: भारतीय ओलंपिक दल
स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य विषय : ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’
15 अगस्त 1947 को लगभग 200 सालों के ब्रिटिश राज से भारत को आजादी मिली थी।
15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 14 अगस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की है।
14 अगस्त 1947 के दिन ही भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान एक अलग देश बना था।
2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली
जोया अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र की महिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया

एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल को संयुक्त राष्ट्र (UN) की महिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्हें जेनरेशन इक्वलिटी के तहत महिला प्रवक्ता चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि: टीएस तिरुमूर्ति
3 ट्रिलियन के बाजार पूंजीकरण तक पहुंचने वाली चौथी IT फर्म बनी HCL

HCL टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण पहली बार 3 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया।
इसी के साथ HCL, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और विप्रो के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय IT फर्म बन गई है।
HCL टेक्नोलॉजीज की स्थापना: 11 अगस्त 1976
मुख्यालय: नोएडा
CEO: सी विजयकुमार
रामसर सूची में भारत के चार नए स्थलों को शामिल किया गया

भारत के चार नए स्थलों (हरियाणा के दो और गुजरात के दो) को रामसर कन्वेंशन की सूची में शामिल किया गया है।
ये स्थल हैं:
थोल झील: गुजरात
वधावन: गुजरात
भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य: हरियाणा
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान: हरियाणा
इसी के साथ भारत में रामसर साइटों की कुल संख्या 46 हो गई है।
विश्व के अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए 2 फरवरी‚ 1971 को ‘रामसर कन्वेंशन’ ईरान के शहर ‘रामसर’ में हस्ताक्षरित एक अंतर सरकारी संधि है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है।
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2021 का विषय: ‘Wetlands and Water’
भारत की सबसे छोटी रामसर साइट: रेणुका वेटलैंड (हिमाचल प्रदेश)
भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल: उत्तर प्रदेश (08)
हर परीक्षा में पूछे जाने वाले जैन धर्म/महावीर स्वामी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल “गजनवी” का सफल परीक्षण किया

पाकिस्तान ने 12 अगस्त, 2021 को परमाणु क्षमता संपन्न सतह से सतह मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल “गजनवी” का सफल परीक्षण किया।
इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर तक है।
पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद
मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया
प्रधानमंत्री: इमरान खान
राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
RRB Group D – Test 1 (Q21 to Q40) Full Solution in Hindi – Part 2
हरियाणा के ‘हिसार हवाई अड्डे’ का नाम ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर रखा जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘हिसार हवाई अड्डे’ का नाम ‘महाराजा अग्रसेन‘ के नाम पर रखने की घोषणा की है।
अन्य हवाई अड्डे जिनके नाम बदले गए:
औरंगाबाद हवाई अड्डा: छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा
आयोध्या हवाई अड्डा: आयोध्या हवाई अड्डा हवाई अड्डा
जेवर ग्रीनफ़ील्ड हवाई अड्डा: नोएडा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा
काजीरंगा, सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बना

असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गेंडे के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
1985 में यूनेस्को ने इस उद्यान को विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा अभियान’

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए राज्य में ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक अभियान’ की शुरुआत की है।
साथ ही ‘स्वास्थ्य योद्धा पोर्टल’ लॉन्च किया।
इस अभियान के अंतर्गत कोविड 19 से लड़ने के लिए राज्य में दो लाख स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारत का पहला ‘ड्रोन फोरेंसिक प्रयोगशाला एवं अनुसंधान केंद्र’ केरल में खोला गया

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम, केरल में भारत के पहले ‘ड्रोन फोरेंसिक प्रयोगशाला एवं अनुसंधान केंद्र‘ का उद्घाटन किया।
अनधिकृत ड्रोन पर नजर रखने और पुलिस बल के उपयोग के लिए ड्रोन के उत्पादन के लिए मदद करने के उद्देश्य से इस केंद्र की शुरुआत की गई है।
प्रशांत देसाई द्वारा लिखित पुस्तक “The biography of a failed venture”

हाल ही में “The biography of a failed venture” नामक पुस्तक लांच हुई है।
इस पुस्तक के लेखक प्रशांत देसाई हैं।
Click here to practice Daily Current Affairs Quiz
अनुराधा रॉय द्वारा लिखित पुस्तक ‘the earthspinner’

‘the earthspinner’ नामक पुस्तक की लेखिका अनुराधा रॉय हैं।
अनुराधा रॉय पब्लिशिंग हाउस ‘परमानेंट ब्लैक’ की सह संस्थापक हैं।
अनुराधा रॉय की अन्य पुस्तकें:
‘स्लीपिंग ऑन द ज्यूपिटर’
‘द फोल्डेड सन’
‘आल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड’