ASI बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया

15 अगस्त 2021 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की गई।
अशोक चक्र: बाबू राम (जम्मू कश्मीर पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक – ASI)
कीर्ति चक्र: अल्ताफ हुसैन भट (कांस्टेबल)
शौर्य चक्र: शाहबाज अहमद (जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी – SPO)
तीनों को मरणोपरांत उनकी वीरता के लिए इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 144 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है।
इनमें 1 अशोक चक्र, 1 कीर्ति चक्र, 15 शौर्य चक्र, वीरता के लिए 4 सेना पदक, 116 सेना पदक (शौर्य), वीरता के लिए 5 नौसेना पदक और 2 वायु सेना पदक शामिल हैं।
देश में शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार: अशोक चक्र
स्थापना: 04 जनवरी 1952
पुरस्कार राशि: 1400 रुपए का मासिक भत्ता
प्रथम सम्मानित: सुहास बिस्वास, बचित्तर सिंह, नरबहादुर थापा (1952)
शांतिकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार: कीर्ति चक्र
शांतिकाल में दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार: शौर्य चक्र
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने “SAGO” नाम से एक सलाहकार समूह बनाया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक नए अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सलाहकार समूह “सागो (SAGO)” का गठन किया है।
यह समूह भविष्य के उभरते रोगजनकों के उद्भव का अध्ययन करने के लिए बनाया गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना: 7 अप्रैल 1948
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: टेड्रोस अधानोम
विश्व स्वास्थ्य दिवस: 7 अप्रैल
नादिर गोदरेज बने गोदरेज इंडस्ट्रीज के नए अध्यक्ष

गोदरेज इंडस्टीज लिमिटेड के अध्यक्ष आदि गोदरेज 01 अक्टूबर, 2021 को अपना पद छोड़ देंगे।
आदि गोदरेज की जगह उनके छोटे भाई नादिर गोदरेज अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
गोदरेज इंडस्ट्रीज की स्थापना: 1963
मुख्यालय: महाराष्ट्र
वर्तमान प्रबंध निदेशक (MD): नादिर गोदरेज
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम’ को दिखाई हरी झंडी

15 अगस्त 2021 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम’ अभियान को हरी झंडी दिखाई।
इस अभियान के तहत दिव्यांगजनों की टीम सियाचिन ग्लेशियर तक जाएगी।
इस टीम को सशस्त्र बलों की एक टीम ‘Team CLAW’ (Conquer Land Air Water) द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र है।
वर्ष 1984 में सियाचिन ग्लेशियर पर भारत का नियंत्रण करने के लिए ‘ऑपरेशन मेघदूत’ चलाया गया था।
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, राष्ट्रपति ने छोड़ा पद

तालिबान पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त हिंसा के बाद अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही देश छोड़कर चले गये हैं।
इसके बाद तालिबान ने काबुल में राष्ट्रपति भवन को भी अपने कब्जे में कर लिया है।
अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा जिसे प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली को नियुक्त जाएगा।
वर्ष 1996 से 2001 तक तालिबान ने अफगानिस्तान पर शासन किया था तब अमेरिकी सेना ने तख्तापलट किया था।
अफगानिस्तान की राजधानी: काबुल
मुद्रा: अफगान अफगानी
HCL फाउंडेशन ने शुरू किया ‘माई ई-हाट’ पोर्टल

IT फर्म HCL टेक्नोलॉजीज की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व शाखा HCL फाउंडेशन ने ‘माई ई-हाट’ पोर्टल लांच किया है।
यह पोर्टल कारीगरों को सशक्त बनाने और हस्तशिल्प क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया है।
HCL टेक्नोलॉजीज की स्थापना: 11 अगस्त 1976
मुख्यालय: नोएडा
CEO: सी विजयकुमार
2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली
स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए लांच किया गया ‘सोन चिरैया’ ब्रांड और लोगो

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने ‘सोन चिरैया’ ब्रांड और लोगो लांच किया है।
इसे शहरी स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों के विपणन के लिए लॉन्च किया गया है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री :- हरदीप सिंह पुरी
मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया

मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मलेशिया की राजधानी: क्वालालम्पुर
मुद्रा: रिंगित
मलेशिया में भारत के अगले उच्चायुक्त: बी. नागभूषण रेड्डी
देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए 75 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएगी

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
देश में वर्तमान में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
पहली वाराणसी और नई दिल्ली के बीच।
दूसरी कटरा और नई दिल्ली के बीच।
आजादी का अमृत महोत्सव: 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक।
RRB Group D – Test 1 (Q21 to Q40) Full Solution in Hindi – Part 2
भारतीय नौसेना ने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “SEACAT” में लिया भाग

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण (SEACAT)” में भाग लिया।
यह अभ्यास सिंगापुर में आयोजित किया गया था।
SEACAT अभ्यास का आयोजन पहली बार 2002 में किया गया था।
इस अभ्यास में भारत सहित भारत-प्रशांत क्षेत्र के 20 अन्य देशों ने भाग लिया था।
उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट खिलाडी और अंडर 19 टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद ने सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।
वर्ष 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में ही भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था।
हर परीक्षा में पूछे जाने वाले जैन धर्म/महावीर स्वामी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
छत्तीसगढ़ में 4 नए जिलों और 18 तहसीलों की घोषणा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में 4 नए जिलों तथा 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा की है।
4 नए जिले:
मोहला-मानपुर,
सक्ती,
सारंगढ़-बिलाईगढ़,
मनेन्द्रगढ़
इन जिलों के गठन के साथ ही राज्य में जिलों की कुल संख्या 32 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में सिर्फ महिलाओं के लिए एक उद्यान विकसित किया जाएगा।
जिसका नाम 1952 में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद ‘मिनिमाता’ के नाम पर ‘मिनीमाता उद्यान’ रखा जाएगा।
साथ ही प्रदेश की जनता को काम मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है।
अब यह योजना ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।