विश्व मस्तिष्क दिवस: 22 जुलाई

हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी द्वारा विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है।
विश्व मस्तिष्क दिवस 2021 का विषय: “स्टॉप मल्टीपल स्केलेरोसिस (Stop Multiple Sclerosis)”
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: 23 जुलाई

हर साल 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है।
23 जुलाई 1927 को, देश में पहली बार भारत की भारतीय प्रसारण कंपनी (IBC) नामक एक निजी कंपनी के तहत बॉम्बे स्टेशन से रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ था।
1930 में सरकार ने प्रसारण को अपने नियंत्रण में ले लिया और इसका नाम बदलकर भारतीय राज्य प्रसारण सेवा (ISBS) कर दिया।
8 जून 1936 को भारतीय राज्य प्रसारण सेवा को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) नाम दिया गया।
बाद में 1957 में इसका नाम बदल कर आकाशवाणी रखा गया।
आकाशवाणी के महानिदेशक: एन वेणुधर रेड्डी
आयकर दिवस: 24 जुलाई

हर साल 24 जुलाई को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) द्वारा आयकर दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 161वां आयकर दिवस मनाया जा रहा है।
भारत में आयकर को लाने का श्रेय ब्रिटिश अर्थशास्त्री जेम्स विलसन को जाता है।
उन्होंने ही 18 फरवरी 1860 में पहला बजट पेश किया था।
जेम्स विलसन को भारत में बजट का पितामाह माना जाता है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना: 1924
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: जगन्नाथ विद्याधर मोहपात्रा
टोक्यो ओलम्पिक 2020: भारोत्तोलन में मीरा बाई चानू ने जीता रजत पदक

मणिपुर की वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है।
मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।
इससे पहले वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।
इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक चीन की जीहोई होउ ने जीता है।
इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आयशा ने कांस्य पदक जीता।
यूनेस्को ने इंग्लैंड के लिवरपूल को विश्व विरासत सूची से हटाया

इंग्लैंड के लिवरपूल शहर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची से बाहर कर दिया गया है।
इसे वर्ष 2004 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।
लिवरपूल इस सूची से हटाया जाने वाला तीसरा स्थल है।
इससे पहले 2007 में ओमान में अरेबियन ओरिक्स अभयारण्य और 2009 में जर्मनी में ड्रेसडेन एल्बे घाटी को इस सूची हटाया गया था।
भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कुल धरोहर स्थल: 38 (30 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित) हैं।
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की स्थापना: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
प्रमुख: ऑद्रे अजोले
सदस्य देश: 193 (भारत संस्थापक सदस्य है)
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में आयोजित होंगे 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने घोषणा की है कि वर्ष 2032 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के शहर ब्रिस्बेन में किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया इससे पहले दो बार, 1956 में मेलबर्न और 2000 सिडनी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।
ओलंपिक 2021 की मेजबानी: टोक्यो, जापान (23 जुलाई से 08 अगस्त)
ओलंपिक 2024 की मेजबानी: पेरिस, फ्रांस
ओलंपिक 2028 की मेजबानी: लॉस एंजेलिस
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना: 23 जून 1894
मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
चंडीगढ़ के सन्देश झिंगन चुने गए ‘मेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और एटीके मोहन बागान के डिफेंडर संदेश झिंगन को ‘मेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ चुना है।
बेंगलुरु FC के मिडफील्डर सुरेश सिंह वांगजाम ने ‘AIFF मेंस इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता है।
संदेश झिंगन ने 2014 में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार’ जीता था।
वर्ष 2020 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना: 23 जून 1937
मुख्यालय: दिल्ली
अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
चीन ने 600 किमी प्रति घंटे की गति के साथ चलने वाली ‘मैग्लेव ट्रेन’ का शुभारम्भ किया

चीन ने दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली ‘मैग्लेव ट्रेन’ का शुभारम्भ किया है।
इस ट्रेन की रफ़्तार 600 किमी प्रति घंटे है।
इस ट्रेन से बीजिंग से शंघाई तक (लगभग 1000 किमी) यात्रा करने में केवल ढाई घंटे लगेंगे।
चीन की राजधानी: बीजिंग
मुद्रा: रॅन्मिन्बी
राष्ट्रपति: शी जिनपिंग
एम्स्टर्डम में खोला गया दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील पुल

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड स्टील ब्रिज जनता के लिए खोला गया है।
इस ब्रिज का निर्माण एम्सटर्डम की 3D मेटल प्रिंटिंग कंपनी MX3D द्वारा किया गया है।
इस स्टील ब्रिज का नाम MX3D रखा गया है।
12 मीटर लम्बे इस ब्रिज को लगभग 4500 किलो स्टील से तैयार किया गया है।
नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा द्वारा पुल का अनावरण किया गया था।
नीदरलैंड की राजधानी: एम्स्टर्डम
मुद्रा: यूरो
प्रधानमंत्री: मार्क रुटे
लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी मिली

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दे दी है।
इस विश्वविद्यालय का निर्माण 750 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
भारत का पहला खेल विश्वविद्यालय: मणिपुर
भारत का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय: कुशीनगर (उत्तरप्रदेश)
भारत का पहला रेलवे विश्वविद्यालय: वड़ोदरा (गुजरात)
लद्दाख के उपराज्यपाल: आरके माथुर
भारतीय नौसेना ने वेतन खाते के लिए कोटक महिंद्रा बैंक के साथ किया समझौता

हाल ही में भारतीय नौसेना ने कोटक महिंद्रा बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन खातों के लिए किया गया है।
कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना: 2003
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
एमडी और सीईओ: उदय कोटक
संस्थापक: उदय कोटक
भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950
नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल करमबीर सिंह
2 comments