विश्व हेपेटाइटिस दिवस: 28 जुलाई

हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2021 का विषय: “Hepatitis Can’t Wait”
28 जुलाई नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिवस पर यह दिन मनाया जाता है।
उन्होंने हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज की और वायरस के लिए एक नैदानिक परीक्षण और टीका विकसित किया।
हेपेटाइटिस, लीवर (यकृत) की सूजन होती है।
यह पांच प्रकार का होता है: A, B, C, D और E
इनमें B और C सबसे खतरनाक होते हैं और इन्हें क्रॉनिक हेपेटाइटिस माना जाता है।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: 28 जुलाई

हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
युसूफ अली को अबू धाबी CCI का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने लुलु ग्रुप के अध्यक्ष, एम ए यूसुफ अली को अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ADCCI) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
युसुफली 29 सदस्यीय बोर्ड में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
हाल ही में यूसुफ अली को अबू धाबी के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ADCCI के अध्यक्ष: अब्दुल्लाह मुहम्मद अल मजरोई
इंडोनेशिया में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म

इंडोनेशिया के बाटम द्वीप पर दुरियांगकांग जलाशय के लगभग 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर फार्म का निर्माण किया जाएगा।
सिंगापुर के सनसीप ग्रुप ने इस फार्म के निर्माण के लिए 2 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है।
इंडोनेशिया की राजधानी: जकार्ता
मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया
राष्ट्रपति: जोको विडोडो
इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत: प्रदीप कुमार रावत
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने बसवराज बोम्मई

बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई को कर्नाटक के 23वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने बीएस येदियुरप्पा का स्थान लिया।
येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को अपनी सरकार के 2 साल पूरा होने पर अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
बसवराज बोम्मई अभी तक कर्नाटक के गृहमंत्री थे।
असम के मुख्यमंत्री ने ‘बांस औद्योगिक पार्क’ की आधारशिला रखी

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा ने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से डिमा हसाउ के मंडेरडिसा गाँव में ‘बांस औद्योगिक पार्क’ की आधारशिला रखी।
इस पार्क का निर्माण पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
विश्व बांस दिवस: 18 सितंबर
विश्व बांस संगठन की स्थापना: 2005
मुख्यालय: एंटवर्प, बेल्जियम
बांस का वैज्ञानिक नाम: बेम्बूसोईदाय
आमित शाह ने मेघालय में लांच किया ‘हरित सोहरा वनीकरण अभियान’

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में ‘हरित सोहरा वनीकरण अभियान’ का शुभारंभ किया।
उन्होंने वनारोपण और वृक्षारोपण के महत्व पर बल देते हुए “सदाबहार पूर्वोत्तर (Evergreen Northeast)” का नारा दिया।
चेरापूंजी का स्थानीय और आधिकारिक नाम ‘सोहरा’ है।
यह स्थान दुनियाभर में सर्वाधिक बारिश के लिए जाना जाता है।
प्रथम सहकारिता मंत्री: अमित शाह
नासिर कमल बने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के नए महानिदेशक

वरिष्ठ IPS अधिकारी नासिर कमल को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘MyGov-मेरी सरकार’ पोर्टल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने राज्य सरकार को आम जनता से जोड़ने और उनसे फीडबैक लेने के उद्देश्य से ‘MyGov-मेरी सरकार’ नाम से एक पोर्टल लांच किया है।
इस पोर्टल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
स्पेन के पासेओ डेल प्राडो और बुएन रेटिरो पार्क को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया

यूनेस्को ने स्पेन की राजधानी मैड्रिड के पासेओ डेल प्राडो और बुएन रेटिरो पार्क को अपनी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है।
इसके साथ ही स्पेन में विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है।
विश्व में सबसे ज्यादा विश्व धरोहर स्थल: इटली (55)
दूसरे स्थान पर: चीन
तीसरे स्थान पर: स्पेन
भारत में कुल 40 विश्व धरोहर स्थल हैं।
भारत का 39वां विश्व धरोहर स्थल: ‘काकतीय रुद्रेश्वर रामप्पा मंदिर’ (तेलंगाना)
भारत का 40वां विश्व धरोहर स्थल: धौलावीरा (गुजरात)
स्पेन की राजधानी: मैड्रिड
मुद्रा: यूरो
यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की स्थापना: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
प्रमुख: ऑद्रे अजोले
सदस्य देश: 193 (भारत संस्थापक सदस्य है)
जापान के यूटो होरिगोमे ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में स्केटबोर्डिंग में जीता पहला स्वर्ण पदक

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पुरुषों की स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता जापान के यूटो होरिगो ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही वह ओलिंपिक में स्केटबॉर्डिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
ब्राजील के केल्विन होफ्लर ने रजत पदक जीता।
संयुक्त राज्य अमेरिका के जैगर ईटन ने कांस्य पदक जीता।
वहीं, महिलाओं की स्केटबोर्डिंग प्रतियोगिता में जापान की मोमिजी निशिया (13 साल 330 दिन ) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही निशिया स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
स्केटबोर्डिंग पहली बार टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुआ है।
इस बार 5 नए खेल ओलंपिक में शामिल किए गए हैं: सर्फ़िंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, कराटे और बेसबॉल।
भारतीय नौसेना के जहाज़ ‘तलवार’ ने अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस’ 2021 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज़ ‘तलवार’ ने बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘कटलैस एक्सप्रेस’ 2021 में भाग लिया।
यह अभ्यास अफ्रीका के पूर्वी तट पर 26 जुलाई 2021 से 06 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।
राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया

वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
उनका कार्यकाल एक साल का होगा।
राकेश अस्थाना, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के के पूर्व निदेशक रह चुके हैं।
वर्तमान में वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक थे।