विश्व रेबीज दिवस: 28 सितंबर

हर साल 28 सितंबर को दुनिया भर में विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है।
विश्व रेबीज दिवस 2021 का विषय: ‘रेबीज: फैक्ट्स, नॉट फियर (Rabies: Facts, not Fear)’
प्रसिद्ध फ्रेंच वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके की खोज की थी।
यह दिवस उनकी पुण्यतिथि को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है
पहली बार यह दिवस 28 सितंबर, 2007 को मनाया गया था।
इस बार विश्व रेबीज दिवस का 15वां संस्करण है।
रेबीज़ एक विषाणु जनित बीमारी है जो संक्रमित जानवरों (कुत्ते, बिल्ली और बंदर जैसे जानवरों के काटने से) की लार से लोगों में फैलता है।
रेबीज लाइसावायरस से फैलता है।
भारत का पहला रेबीज मुक्त होने वाला राज्य/केंद्रशासित प्रदेश: गोवा
सानिया मिर्जा और झांग शुआई ने जीता ओस्ट्रावा ओपन महिला युगल का खिताब

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार झांग शुआई चीन ) ने ओस्ट्रावा, चेक गणराज्य में ओस्ट्रावा ओपन में महिला युगल युगल का खिताब जीता लिया है।
उन्होंने फाइनल में कैटलिन क्रिश्चियन (USA) और एरिन रूटलिफ (न्यूजीलैंड) को 6-3, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
शांति स्वरूप भटनागर पुरूस्कार 2021

26 सितम्बर 2021 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई।
यह पुरूस्कार 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान में उनके योगदान के लिए हर साल दिया जाता है।
इस वर्ष कुल 11 वैज्ञानिकों को यह पुरूस्कार दिया गया है।
विजेताओं की सूची
श्रेणी | वैज्ञानिक |
इंजीनियरिंग विज्ञान | डॉ देबदीप मुखोपाध्याय |
चिकित्सीय विज्ञान | 1. डॉ. जीमन पन्नियममकल 2. डॉ रोहित श्रीवास्तव |
गणितीय विज्ञान | 1. डॉ अनीश घोष 2. डॉ साकेत सौरभ |
भौतिक विज्ञान | डॉ कनक साहा |
रासायनिक विज्ञान | 1. डॉ कनिष्क बिस्वास 2. डॉ टी गोविंदराजू |
जैविक विज्ञान | 1. डॉ अमित सिंह 2. डॉ अरुण कुमार शुक्ला |
पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान | डॉ बिनॉय कुमार सैकिया |
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की स्थापना: 1958
यह पुरूस्कार CSIR के संस्थापक शांति स्वरूप भटनागर की स्मृति में CSIR द्वारा प्रदान किया जाता है।
पुरूस्कार राशि: 5 लाख रुपये
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की स्थापना: 26 सितम्बर 1942
संस्थापक: शांति स्वरूप भटनागर
महानिदेशक: शेखर सी. मंडे
राजस्थान की ‘सोजत मेहंदी’ और असम की राइस वाइन ‘जुडिमा’ को मिला GI टैग

हाल ही में राजस्थान की ‘सोजत मेहंदी’ को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है।
सोजत मेहंदी, राजस्थान का 16वां GI टैग प्राप्त उत्पाद है।
असम में दीमासा समुदाय द्वारा बनाई गई शराब ‘जुडिमा’ को GI टैग से सम्मानित किया गया है।
यह शराब चावल और निश्चित जड़ी बूटी से बनाई जाती है
GI टैग: भारत में GI टैग रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटेक्शन एक्ट 1999 के तहत दिए जाते हैं।
पहला GI टैग: दार्जिलिंग चाय (2004)
GI टैग की समय सीमा: 10 वर्ष (10 साल बाद नवीनीकृत कराना होता है)
15 राज्यों के 75 दिव्यांगजनों को हुनरबाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया

25 सितंबर, 2021 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (अंत्योदय दिवस) के अवसर पर तथा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में 15 राज्यों के 75 दिव्यांगजनों को हुनरबाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह पुरूस्कार ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRD & PR) हैदराबाद द्वारा प्रदान किए गए हैं
आजादी का अमृत महोत्सव: यह भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
12 मार्च 2021 से शुरू होकर यह महोत्सव 75 सप्ताह (15 अगस्त 2023) तक चलेगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री: गिरिराज सिंह
भारत के राज्य राजधानी, मुख्यमंत्री और उनके राज्यपाल
उत्तराखंड में खोला गया उत्तर भारत का सबसे बड़ा पामेटम (Palmetum)

हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले और उत्तर भारत के सबसे बड़े ‘पामेटम (पाम बागवानी स्थल)’ का उद्घाटन किया गया है।
इस पामेटम में खजूर की 100 से अधिक प्रजातियां लगाई गई हैं।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के नए महानिदेशक बने लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 34वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होंने इस पद पर लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार आइच का स्थान लिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह को वर्ष 1987 में ‘पैराशूट रेजिमेंट’ में कमीशन मिला था।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना: 16 अप्रैल 1948 (हृदय नाथ कुंजरू कुंजरु समिति की सिफारिश पर)
मुख्यालय: नई दिल्ली
आदर्श वाक्य: ‘एकता और अनुशासन’
देबब्रत मुखर्जी बने ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) के नए अध्यक्ष

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) के नए अध्यक्ष के रूप में यूनाइटेड ब्रुअरीज के मुख्य विपणन अधिकारी देबब्रत मुखर्जी को नियुक्त किया गया है।
इसके उपाध्यक्ष के रूप में प्रताप जी. पवार की नियुक्ति की गई है।
ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) की स्थापना: 1948
मुख्यालय: मुंबई
भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं उनसे सम्बधिंत 25 महत्वपूर्ण तथ्य
हरियाणा सरकार ने शुरू किया ‘समर्पण पोर्टल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 सितंबर 2021 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (अंत्योदय दिवस) के अवसर पर समर्पण पोर्टल की शुरुआत की।
इस पोर्टल के माध्यम से समाज की सेवा करने के इच्छुक लोग शिक्षा, कौशल विकास, खेल और कृषि के क्षेत्र में सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘हुनर (हरियाणा, उद्यम, नौकरी और रोजगार- HUNAR)’ ऐप लॉन्च किया।
रोज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स की क्विज का अभ्यास करें
गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं डॉ नीमाबेन आचार्य

गुजरात में भाजपा की वरिष्ठ महिला विधायक नीमाबेन आचार्य को 14 वीं विधानसभा का नया अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया है।
इसी के साथ वे गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं।
गुजरात राज्य का गठन: 01 मई 1960 (मुंबई से अलग होकर)
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री: आनंदीबेन पटेल
गुजरात विधानसभा सीट: 182
गुजरात लोकसभा सीट: 26
लोकसभा अध्यक्ष: ओम बिड़ला
एशियामनी द्वारा HDFC बैंक को ‘भारत की सबसे उत्कृष्ट कंपनी’ चुना गया

HDFC बैंक को लगातार चौथे वर्ष एशियामनी द्वारा ‘भारत की सबसे उत्कृष्ट कंपनी’ के रूप में चुना गया है।
HDFC बैंक की स्थापना: 1994
मुख्यालय: मुंबई
एमडी और सीईओ: शशिधर जगदीशन
‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल बैंक 2021’: DBS बैंक (डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ सिंगापुर)
‘द बैंकर’ द्वारा ‘मोस्ट इनोवेटिव इन डिजिटल बैंकिंग’: DBS बैंक
कुलप्रीत यादव द्वारा लिखित पुस्तक “द बैटल ऑफ रेजांग ला”

भारतीय लेखक और अभिनेता कुलप्रीत यादव ने “द बैटल ऑफ रेजांग ला (The Battle of Rezang La)” नामक अपनी नई पुस्तक लिखी है।
सुप्रीम कोर्ट ने लागू की ‘FASTER टेक्नोलॉजी’

हाल ही में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने “FASTER” नामक एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली शुरू की है।
‘FASTER’ का अर्थ है: फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन आफ इलेक्ट्रानिक रिकार्ड्स (Fast and Secure Transmission of Electronic Records)।
इस प्रणाली के माध्यम से अदालतों से जेलों में ई-प्रमाणित प्रतियों को आसानी से स्थानांतरित किया जा सकेगा और कैदियों को रिहा होने के लिए लम्बे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना: 26 जनवरी 1950
48वें मुख्य न्यायाधीश: नूतलपाटि वेंकटरमण