राष्ट्रीय खेल दिवस: 29 अगस्त

हर साल 29 अगस्त को भारत के हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2012 को पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था।
मेजर ध्यानचंद: मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ के रूप में भी जाना जाता है।
वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक (एम्सटर्डम ओलम्पिक 1928, लॉस एंजेल्स ओलम्पिक 1932, बर्लिन ओलम्पिक 1936) जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।
मेजर ध्यानचंद को वर्ष 1956 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
हाल ही में ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किया गया है।
परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 अगस्त

हर साल 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
वर्ष 2010 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था।
भारत ने 18 मई, 1974 को राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT): यह एक ऐसा संधि है जिसके अंतर्गत परमाणु परीक्षणों को प्रतिबंधित किया गया है।
CTBT की स्थापना: 24 सितंबर 1996
इस पर 178 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।
भारत और पाकिस्तान ने CTBT पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस: 30 अगस्त

हर साल 30 अगस्त को राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया जाता है।
यह दिन लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस (MSME): 27 जून
बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2021 के विजेता बने SP सेतुरमन

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर एस पी सेथुरमन ने बार्सिलोना ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2021 का खिताब अपने नाम किया।
भारत के ही कार्तिकेयन मुरली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाल ही में 19वां स्पिलिमबर्गो ओपन शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने जीता।
भारत के पहले ग्रांडमास्टर: विश्वनाथन आनंद (1987)
भारत के 69वे ग्रैंडमास्टर: हर्षित राजा
सबसे युवा शतरंज ग्रैंडमास्टर: अभिमन्यु मिश्रा
छत्तीसगढ़ में 4 नए जिलों और 18 तहसीलों की घोषणा
गोरखपुर में बनेगा उत्तरप्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

उत्तरप्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर में बनाया जाएगा
इसके लिए भारत के राष्ट्रपति कोविंद ने 28 अगस्त 2021 को गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।
इस विश्वविद्यालय का नाम ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ रखा गया है।
यह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) और मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी (MMMUT) के बाद गोरखपुर का तीसरा विश्वविद्यालय होगा।
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने लॉन्च किया ‘ई-गोपाला ऐप’

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने डेयरी किसानों की सहायता के लिए ‘ई-गोपाला’ एप्लिकेशन का वेब संस्करण 28 अगस्त, 2021 को लॉन्च किया।
यह ऐप किसानों को अपने पशुधन का प्रबंधन करने में मदद करता है।
इसे प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ के तहत शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की स्थापना: 16 जुलाई 1965
मुख्याल: आनंद, गुजरात
संस्थापक: डॉ. वर्गीज कुरियन (श्वेत क्रांति के जनक)
अध्यक्ष: मीनेश शाह (अतिरिक्त प्रभार)
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री: पुरुषोत्तम रूपाला
डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘ई-श्रम पोर्टल’

हाल ही में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री, भूपेंद्र यादव ने ‘ई-श्रम पोर्टल’ पोर्टल लॉन्च किया।
यह पोर्टल असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचने और उनका डेटाबेस तैयार करने के लिए शुरू किया गया है।
इस पोर्टल पर 38 करोड़ असंगठित श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
नीति आयोग द्वारा जारी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) जिला SDG सूचकांक रिपोर्ट 2021 – 22

हाल ही में नीति आयोग और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र जिला सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2021-22 जारी किया है।
सूचकांक में टॉप – 03 रैंकिंग:
पूर्वी सिक्किम जिला – 01
गोमती, उत्तरी त्रिपुरा – 02
पश्चिम त्रिपुरा – 03
103 जिलों की रैंकिंग में नागालैंड के किफाइर जिले को अंतिम स्थान दिया गया है।
उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) जिला SDG सूचकांक अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के आठ राज्यों के जिलों की रैंकिंग करता है।
नीति आयोग का गठन: 1 जनवरी 2015 (योजना आयोग के स्थान पर)
मुख्यालय: नई दिल्ली
अध्यक्ष: नरेंद्र मोदी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): अमिताभ कान्त
नीति आयोग के उपाध्यक्ष: डॉ. राजीव कुमार
2021 की अत्यंत महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां – हर परीक्षा में पूछी जाने वाली
टोक्यो पैरालम्पिक में 2020 में भारतीय खिलाडियों ने जीते पदक

- टोक्यो पैरालम्पिक में 2020 में भवानीबेन पटेल ने महिलाओं की टेबल टेनिस एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- इसी के साथ वे टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दीपा मलिक के बाद पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पैरालंपिक खिलाड़ी बन गई हैं।
- ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीता।
- अमेरिका के डलास वाइज ने भी रजत पदक जीता, क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने 2.06 मीटर की कूद लगायी।
- पैरा एथलीट विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F-52 वर्ग में कांस्य पदक जीता।
- लेकिन अभी उनका रिजल्ट होल्ड पर रखा गया है।
- योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो के F-56 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
- जयपुर की19 वर्षीय अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
- पैरालंपिक्स में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है।
- देवेंद्र झांझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) F-46 वर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।
- देवेंद्र झांझरिया के नाम भारत की ओर से एथेंस पैरालम्पिक (2004) और रियो (2016) पैरालम्पिक में दो बार स्वर्ण जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।
India In Tokyo Olympic 2020-21, facts you should know
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे का नाम बदलकर “नीरज चोपड़ा स्टेडियम” किया गया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI), पुणे के दौरे के दौरान सेना खेल संस्थान स्टेडियम का नाम “नीरज चोपड़ा स्टेडियम” रखा।
नीरज चोपड़ा: टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक के फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो करके भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
इसी के साथ नीरज चोपड़ा अभिनव बिंद्रा (बीजिंग ओलंपिक 2008 निशानेबाजी) के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
हाल ही में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को “भाला फेंक दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने तथा लोगों को सतर्क करने के लिए नीरज चोपड़ा को अभियान में शामिल किया है।
One comment