शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 09 सितंबर

हर साल 09 सितंबर को शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
पहली बार यह दिवस 09 सितंबर 2020 को मनाया गया था।
हिमालय दिवस: 09 सितंबर

हर साल 09 सितंबर को पूरे भारत में हिमालयी पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से हिमालय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
9 सितंबर 2014 को उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा आधिकारिक तौर पर यह दिवस मानाने की घोषणा की गई थी।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना के विमानन विंग को “प्रेसिडेंट कलर अवार्ड” से सम्मानित किया

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गोवा की राजधानी पंजिम के पास स्थित INS हंसा बेस पर आयोजित एक औपचारिक परेड में भारतीय नौसेना के विमानन विंग को “प्रेसिडेंट कलर अवार्ड (राष्ट्रपति के रंग)” से सम्मानित किया है।
प्रेसिडेंट कलर अवार्ड की स्थापना: 27 मई 1951
यह पुरस्कार भारत की किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
पहली बार 27 मई 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा
भारतीय नौसेना को इस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे योशिहिदे सुगा

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जल्द ही अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे
इसका कारण कोविड – 19 महामारी से निपटने में खामियों को लेकर बढ़ती आलोचना तथा उनकी घटती लोकप्रियता है।
सुगा सितंबर, 2020 में शिंजो आबे के स्थान पर प्रधानमंत्री बने थे।
जापान की राजधानी: टोक्यो
मुद्रा: जापानी येन
डेली करंट अफेयर्स क्विज का अभ्यास करने के लिए क्लिक करें
SBI के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार नियुक्त हुए आँध्रप्रदेश के आर्थिक सलाहकार

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को आंध्र प्रदेश सरकार राज्य ने अपने ने आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
रजनीश कुमार ने वर्ष 2017 से 2020 तक SBI के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया
वे वर्तमान में हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन में एक स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन इंडिया (IRF) के नए अध्यक्ष बने सतीश पारेख

इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) की भारतीय शाखा के नए अध्यक्ष के रूप में सतीश पारेख को नियुक्त किया गया है।
वे इस पद पर शुभमय गंगोपाध्याय का स्थान लेंगे जो केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) के पूर्व निदेशक हैं।
इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) की स्थापना: 1948
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विश्व विद्युत् वाहन (EV) दिवस: 09 सितम्बर

हर साल 09 सितंबर को विश्व विद्युत् वाहन दिवस दिवस (World EV Day) मनाया जाता है।
इस दिन विद्युत् वाहन के लाभों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।
पहली बार यह दिवस 09 सितंबर 2020 में मनाया गया था।
चंडीगढ़ में देश का सबसे ऊंचा वायु शोधक यंत्र स्थापित किया गया

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 24 मीटर ऊंचाई पर देश का सबसे ऊँचा वायु शोधक यंत्र (air purifie) स्थापित किया गया है।
यह वायु शोधक यंत्र अपने आसपास की 3.88 करोड़ क्यूबिक फीट हवा को साफ कर सकता है।
इससे पूर्व दिल्ली का वायु शोधक यंत्र देश में सबसे ऊंचा था।
जिसकी ऊंचाई 20 मीटर है
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लॉन्च किया ‘प्राण’ पोर्टल

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने हाल ही में ‘प्राण’ पोर्टल (Portal for Regulation of Air pollution in Non-Attainment cities – PRANA) लांच किया है।
यह पोर्टल शहर के वायु कार्य योजना के कार्यान्वयन की भौतिक और वित्तीय स्थिति पर नज़र रखने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता पर जानकारी प्रसारित करने में मदद करेगा।
साथ ही उन्होंने दिल्ली में एक ‘स्मॉग टॉवर‘ का भी उद्घाटन किया।
अजिताभा बोस ने लिखी कपिल शर्मा की जीवनी “द कपिल शर्मा स्टोरी”
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शॉन टैट बने ‘पुडुचेरी क्रिकेट टीम’ के गेंदबाज कोच

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट को ‘पुडुचेरी क्रिकेट टीम’ के गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
शॉन टैट को हाल ही में 05 माह के लिए अफगानिस्तान टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम कोच: रवि शास्त्री
भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोच: रमेश पोवार
नमिता गोखले को ‘यामिन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया
BCCI ने टी-20 विश्व कप 2021 के लिए महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मार्गदर्शक नियुक्त किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप 2021के लिए भारतीय टीम के मार्गदर्शक के रूप में नियुक्त किया है।
धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ टीम के कप्तान हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दो विश्व कप: टी20 विश्व कप (दक्षिण अफ्रीका – 2007) और (वनडे विश्व कप भारत – 2011) जीते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की स्थापना: 1928
मुख्यालय: मुम्बई
अध्यक्ष: सौरव गांगुली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “शिक्षक पर्व-2021” का उद्घाटन किया