ग्रैंड स्लैम (grand Slams) विश्व रैंकिंग दी जाने वाली तथा पुरस्कार कि राशि के हिसाब से वर्ष की सर्वाधिक महत्वपूर्ण टेनिस प्रतियोगिता हैं। इसमें एक वर्ष में 4 प्रमुख प्रतियोगिताओं जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open), फ्रेंच ओपन (French Open), विम्बलडन (Wimbledon) तथा यूएस ओपन (US Open) का आयोजन किया जाता है जो इसी क्रम में खेली जाती हैं। इन 4 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट,को सयुंक्त रूप से “मेजर (Majors)” भी कहा जाता है। इनमें से ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) और यूएस ओपन (US Open) दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि फ्रेंच ओपन (French Open) मिट्टी पर खेला जाता है और वहीं विंबलडन (Wimbledon) घास पर खेला जाता है।
ग्रैंड स्लैम (grand Slams) में सबसे पहला विंबलडन (Wimbledon) 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में यूएस ओपन (US Open), 1891 में फ्रेंच ओपन (French Open) और सबसे अन्त में 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) कि शुरूआत हुई। अपवाद के रूप में पहले और दूसरे विश्व युद्धों तथा 1986 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और वहीं कोरोना महामारी के चलते विंबलडन (Wimbledon) चैंपियनशिप 2020 को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया । जिन्हें छोड़ कर 1905 में शुरुआत से आज तक जारी सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले गए हैं।
आस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open)
यह टूर्नामेंट जनवरी में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न (Melbourne) शहर में आयोजित होता है। यह वर्ष का पहला टूर्नामेंट होता है। इसकी शुरूआत 1905 में हुई थी। यह हार्ड कोर्ट (Hard Cort) पर खेला जाता है। आस्ट्रेलिया ओपन को सबसे ज्यादा बार जीतने वाली आस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट (Margaret Court) हैं जिन्होंने सर्वाधिक 11 बार इस प्रतियोगिता को जीता हैं। तथा सार्बिया के नोवाक जोकोविच आस्ट्रेलिया ओपन के 9 बार एकल खिताव जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
फ्रैंच ओपन (French Open)
इस टूर्नामेंट का आयोजन सर्वप्रथम 1891 में किया गया था। यह “क्ले कोर्ट (Clay Cort)” पर खेला जाता है। यह टूर्नामेंट मई व जून महीनें में आयोजित किया जाता है। 2021 का इस टूूर्नामेंट को फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) के स्टेड रोलैंड गैरोस (Stade Roland Garros) में आयोजित किया जा रहा है।
विंबलडन (Wimbledon)
विंबलडन (Wimbledon) टूर्नामेंट सर्वाधिेक प्रचलित तथा पुराना टूर्नामेंट है। इसकी शुरूआत 1877 में हुई थी। यह जून-जुलाई में आयोजित होता है। इसे ग्रास कोर्ट (Grass Cort) पर खेला जाता है। इसे लंदन में आयोजित किया जाता है। ग्रैंड स्लैम विंबलडन चैंपियनशिप 2021 (Wimbledon Championships 2021) लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस (All England Lawn Tennis) और क्रोकेट क्लब (Croquet Club) में शुरू कि गई। इसे वर्ष 2020 में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कारण अधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया था। इससे पहलेे भी द्वितीय विश्व युद्ध (1940-1945) के कारण विंबलडन को आयोजित नहीं किया गया था।
यू. एस. ओपन (US Open)
यह टूर्नामेंट अगस्त-सितम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है। यह सबसे पहले 1881 में खेला गया। यह हार्ड कोर्ट (Hard Cort) पर खेला जाता है। इस बार 2021 में यू एस ओपन का 141 वां संस्करण जिसे अमेरिका के न्यूयार्क (New York) में आयोजित किया जा रहा है।

टेनिस ग्रैंड स्लैम 2021 के विजेता / Tennis Grand Slam 2021 Winners
टूर्नामेंट | विजेता | देश |
---|---|---|
आस्ट्रेलियाई ओपन | पुरुष एकल- नोवाक जोकोविच/Novak Djokovik महिला एकल- नाओमी ओसाका/Naomi Osaka | सार्बिया जापान |
बिंबलडन ओपन | पुरुष एकल- नोवाक जोकोविच/Novak Djokovik महिला एकल- एश्ले बार्टी/Ashleigh Barty | सार्बिया ऑस्ट्रेलिया |
फ्रैंच ओपन | पुरुष एकल- नोवाक जोकोविच/Novak Djokovik महिला एकल- वारबोरा क्रेजिकोवा/Warbora Krejcikova | सार्बिया चेक गणराज्य |
US ओपन | पुरुष एकल- डेनियल मेदवेदेव/Daniil Medvedev महिला एकल- एम्मा रादुकानु/Emma Radukanu | रूसी ब्रिटेन |
टेनिस ग्रैंड स्लैम 2020 के विजेता
टूर्नामेंट | विजेता | देश |
---|---|---|
आस्ट्रेलियाई ओपन | पुरुष एकल- नोवाक जोकोविच/Novak Djokovik महिला एकल- सोफिया केेेेनिन/Sofia Kenin | सार्बिया अमेेेेरिका |
बिंबलडन ओपन | COVID 19 के कारण रद्द हुआ | ——– |
फ्रैंच ओपन | पुरुष एकल – राफेल नडाल/Rafael Nadal महिला एकल – इग स्वितेक/Iga Swiatek | स्पेन पोलैंड |
US ओपन | पुरुष एकल – डोमिनिक थीम/Dominican Thiem महिला एकल – नाओमी ओसाका/Naomi Osaka | आस्ट्रिया जापान |
दोस्तो आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमको जरूर बताएं और साथ ही अपने सभी मित्रों के साथ इसे साझां भी अवश्य करें। यह टाॅपिक सरकारी परीक्षा कि दृष्टि से आपकेे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, और आगे आने वाले सभी एग्जाम जैसे रेल्वे (Railway), एसएससी (SSC), बैकं (Bank), स्टेट PSC और विभिन्न राज्यों में ओयाजित होने वाले वन डे एगज़ा़म (one day exam) में आपको यहां से प्रश्न देखने को जरूर मिलेंगे।